पाठकों से निवेदन

इस ब्लोग पर तंत्र, मंत्र, ज्योतिष, वास्तु व अध्यातम के क्षेत्र की जानकारी निस्वार्थ भाव से मानव मात्र के कल्याण के उद्देश्य से दी जाती है तथा मैं कोई भी फीस या चन्दा स्वीकार नहीं करता हुं तथा न हीं दक्षिणा लेकर अनुष्ठान आदि करता हुं ब्लोग पर बताये सभी उपाय आप स्वंय करेगें तो ही लाभ होगा या आपका कोई निकट संबधी निस्वार्थ भाव से आपके लिये करे तो लाभ होगा।
साईं बाबा तथा रामकृष्ण परमहंस मेरे आदर्श है तथा ब्लोग लेखक सबका मालिक एक है के सिद्धान्त में दृढ़ विश्वास रखकर सभी धर्मों व सभी देवी देवताओं को मानता है।इसलिये इस ब्लोग पर सभी धर्मो में बताये गये उपाय दिये जाते हैं आप भी किसी भी देवी देवता को मानते हो उपाय जिस देवी देवता का बताया जावे उसको इसी भाव से करें कि जैसे पखां,बल्ब,फ्रिज अलग अलग कार्य करते हैं परन्तु सभी चलते बिजली की शक्ति से हैं इसी प्रकार इश्वर की शक्ति से संचालित किसी भी देवी देवता की भक्ति करना उसी शाश्वत निराकार उर्जा की भक्ति ही है।आपकी राय,सुझाव व प्रश्न सीधे mahesh2073@yahoo.comपर मेल कीये जा सकते है।

Friday, October 14, 2016

लक्ष्मी प्राप्ति हेतु प्रभावशाली दीपक साधना का रहस्य।


इस दीपावली पर फेसबुक व व्हाटसअप द्वारा फैलायी गयी जागरूकता के कारण चाईना की बनी हुयी लाईटों की मांग न के बराबर रह गयी है परन्तु बहुत कम लोग जानते हैं कि वास्तव में दीपावली में जयपुर में बने कासें के दीपक में तिल का तेल जलाने की परम्परा क्यों थी।

क्या है कासें के दीपक व तिल के तेल को जलाने का महत्व आज हम इसी पर प्रकाश डाल रहें हैं आप इसे पढें तथा कृपया सभी ग्रुपों व मित्रों में शेयर करने की सेवा भी करें क्या पता आपके छोटे से शेयर के कारण किसी की जिदंगी प्रकाश से भर जावे।

 क्या आप दीपावली ( Dipawali) को दीपक जलाने का रहस्य जानते हैं?


क्या आप जानते हैं कि दीपावली को लक्ष्मी प्राप्ति व ऋण मुक्ति से क्यों जोडा गया है क्या आप दीपावली मनाते हैं उसके बाद भी आप अगली दीपावली तक लक्ष्मीवान नहीं बन पाते? 
तो यह आलेख आपके लिये है। 
दरअसल दीपावली अमावस्या के दिन आती है जो शनि का दिन होता है हमारे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह की उच्च स्थिती व उनकी कृपा से ही मनुष्य धनवान होता है व मकान बनवा पाता है।इसलिये दीपावली को जो तिल के तेल के दीपक जलाने का रिवाज है वो तेल अमावस्या होने से शनि ग्रह की दशा ठीक करने के लिये जलाया जाता है। 
क्या आप दीपावली को मोमबतियां जलाते हैं? 
दीपावली को सरसों के तेल के दीपक जलाते हैं? 
 सिर्फ इलैक्ट्रोनिक लाईटें लगाते हैं सोचते हैं दीपकों के झंझट में कौन पड़े?
 तो आप गलत कर रहें हैं दीपावली को कम से कम सवा लीटर तिल के तेल के दीपक जलाने से मनुष्य पर चल रही शनि की दशा उतर जाती है तथा वो धनवान व ऋणमुक्त बनता है उसे व्यापार धन्धे में फायदा होता है घर में फिजुलखर्च नहीं होते।  ( Shani shadna to attract money and wealth)
चलिये अबके दीपावली को कम से कम सवा लिटर तिल्ली का तेल ( Sesame Oil) जलावें तथा यदि आप सोच रहें है दीपावली तो बहुत दुर है तो दीपावली के स्थान पर आप किसी भी अमावस्या को तिल के तेल के पांच दीपक जला कर घर की छत पर रख सकते हैं यदि आप यह प्रयोग दीपावली के अलावा अन्य अमावस्या को कर रहें हैं तो सवा लिटर तिल के तेल के दीपक एक साथ जलाना अनिवार्य नहीं है आप पांच दीपक जला सकते हैं उससे भी लाभ होगा।
 तथा कृपया यह भी ध्यान रखें कि सवा लीटर तेल की शर्त न्यूनतम है आप अपनी आस्था व हैसियत के अनुसार जितना ज्यादा तिल के तेल के दिये जलावेगें उतना ही आपको लाभ पहुंचेगा शनि भगवान पर तेल चढाने का भी यहि रहस्य है आप शनिवार को भी तिल के तेल का दीपक (जलाकर) अपने घर के बाहर शनि भगवान के नाम का रख सकते हैं उस दीपक पर सिदुंर का तिलक लगाना ओर भी अच्छा रहता है।( Burn Sesame Oil Deepak With Sindur Marking on Deepak at Every Saturday for Shani Kripa)
आप कासें के बने असली जयपुरी दीपक घर बैठे अमेजन से मंगवा सकते हैं कासें के दीपकों का धार्मिक व अघ्यातमिक महत्व तो है ही साथ ही इनकी रीसेल वैल्यू भी है 
तो यह रहा अमेजन का लिंक जिस पर जाकर अभी ओर्डर करने से आप घर बैठे यह दीपक मंगवा कर उपर बताया प्रयोग कर सकतें हैंः-
 Click on this Amazon Link for Buy Bronze Metal Deepak 

अगली दीपावली तक चम्तकार देखें तथा आपकी कहानी कमेंट में शेयर करें ताकि ओर पाठकों का विश्वास बढें जिससे जो इस दीपावली को यह उपाय नहीं कर पाये वो अगली दीपावली को यह उपाय करें।
 कृपया इस जानकारी को शेयर करके अपने ज्यादा से ज्यादा मित्रों तक आने वाली दीपावली तक पहुंचावें।
 इस ब्लोग के अन्य महत्वपूर्ण ज्योतिष आलेख"-

कन्या तुला व सिंह राशि वालों को साढे साती के दुष्प्रभाव से बचाने के उपाय

Featured Post

भूत देखने के लिये प्रयोग

आप भूत प्रेत नहीं मानते हो तों एक सरल सा प्रयोग मैं आपको बता देता हूं ताकि आप भूत जी के दर्शनों का लाभ उठा सकें यह प्रयोग मुझे एक तांत्रिक न...